कबीरधाम 24 अप्रैल (आरएनएस) पंडरिया थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस ने ऐसा वार किया कि घर के भीतर चल रही पूरी ‘भट्टी सिस्टम’ की पोल खुल गई, 22 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने ग्राम खैरडोंगरी में घेराबंदी कर रेड डाली और मौके से रेखू साहू पिता रोहित साहू उम्र 29 वर्ष को रंगे हाथों पकड़ लिया, जो अपने ही घर के आंगन में हाथ भट्टी से तैयार कच्ची महुआ शराब का अवैध कारोबार चला रहा था, कार्रवाई इतनी तेज और सटीक रही कि आरोपी को संभलने तक का मौका नहीं मिला, तलाशी में उसके कब्जे से 8 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई जिसकी कीमत करीब 1600 रुपये आंकी गई, साथ ही बिक्री से जुड़ी 200 रुपये नगद रकम भी जब्त की गई, पूरा ऑपरेशन पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के सख्त निर्देशों के तहत चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा था जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह बघेल और अमित पटेल तथा एसडीओपी पंडरिया भूपत सिंह धनेश्री के मार्गदर्शन में थाना पंडरिया पुलिस लगातार इनपुट जुटाकर कार्रवाई कर रही थी, सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और तत्काल रणनीति बनाकर दबिश दी गई, मौके पर सउनि मोहनलाल खुंटे, आरक्षक अभिषेक शर्मा, विकास जांगड़े, हुकुम माथुर और महिला आरक्षक रत्नी मरावी की टीम ने अहम भूमिका निभाई, आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया, यह कार्रवाई न सिर्फ अवैध शराब कारोबारियों के लिए सीधा संदेश है बल्कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था की सख्ती का भी संकेत है, ग़ौरतलब है कि कबीरधाम पुलिस अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है और ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है, फिलहाल पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप है, बहरहाल साफ है कि अब घर के भीतर छुपकर चलने वाला अवैध धंधा भी कानून की नजर से नहीं बच पाएगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

