रुद्रपुर,03 अपै्रल (आरएनएस)। राजकीय प्राथमिक विद्यालय खटीमा द्वितीय और जूनियर हाई स्कूल में नि:शुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका खटीमा के चेयरमैन रमेश चंद्र जोशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन जोशी द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी भानु प्रताप कुशवाह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।उन्होंने अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों को विभाग एवं सरकार द्वारा संचालित विभिन्न शैक्षिक योजनाओं की जानकारी दी तथा विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें निरंतर परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया। यहां सोबरन सिंह राणा, अरविंद गोस्वामी, महेश पाल सिंह रौतेला, रीता दीपक, मोनिका सक्सेना, शांति, दीपा, सावित्री मुड़ेला, चंपा कन्याल, गीता सती, गौरी शंकर जोशी, लक्ष्मण सिंह नेगी रहे। कार्यक्रम का संचालन रीता दीपक द्वारा किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

