ऋषिकेश,03 अपै्रल (आरएनएस)। वीकेंड पर शुक्रवार को ऋषिकेश शहर में फिर ट्रैफिक बेपटरी हो गया। दोपहर 12 बजे हरिद्वार बाईपास मार्ग स्थित इंद्रमणि बडोनी चौक पर करीब तीन घंटे तक जाम लगने से हरिद्वार से ऋषिकेश और मुनिकीरेती जाने वाले वाहनों की तीन किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं। जाम में कुछ देर तक एंबुलेंस भी फंसी रही, लेकिन किसी तरह से जाम से बचकर एंबुलेंस हरिद्वार के लिए निकल गई। दोपहर 12 बजे से श्यामपुर में भी जाम का झाम नजर आया। रेलवे फाटक और श्यामपुर पुलिस चौकी तिराहे पर वाहनों का दबाव बढऩे से कभी स्लो ट्रैफिक, तो कभी वाहनों की लंबी कतारें जाम के रूप में दिखी। शहर और ग्रामीण इलाकों में मुख्य और बाईपास रोड पर जाम से स्थानीय लोगों को फजीहत झेली पड़ी। रात शाम करीब छह बजे बाद यातायात की स्थिति कुछ सुधरती हुई दिखी। वहीं, ट्रैफिक जाम का असर शहर के मुख्य मार्ग पर भी साफ दिखा। यहां भी दोपहर बाद से शाम करीब सात बजे तक ट्रैफिक रेंग-रेंगकर गुजरता हुआ दिखा। पर्यटक वाहनों की बेतहाशा भीड़ में संकरी सड़कों पर पुलिसकर्मी भी यातायात को सुचारू रखने में बेबस होते दिखे। यातायात निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि वीकेंड पर पर्यटक वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी भरसक प्रयास कर रहे हैं, लेकिन संकरी सड़कों की वजह से दिक्कत पेश आ रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

