ऋषिकेश,03 अपै्रल (आरएनएस)। सीमा डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में शुक्रवार को स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के संस्थापक डॉ. आरके गुप्ता, मिसेज जयता गुप्ता, चेयरमैन डॉ. अमित गुप्ता, मिसेज अंकिता गुप्ता, कार्यकारी निदेशक अजय गर्ग, प्रिंसिपल डॉ. पी नारायण प्रसाद और डायरेक्टर डॉ. अनिरुद्ध गुरु प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से की। चेयरमैन डॉ. अमित गुप्ता ने कहा कि स्थापना दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि संस्थान के मूल्यों, परंपराओं और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को पुन: स्मरण करने का अवसर है। प्रिंसिपल डॉ. पी नारायण प्रसाद ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए संस्थान की उपलब्धियों और विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों का विवरण दिया। कार्यक्रम में डॉ. तरुण शर्मा, डॉ. कल्पना चौधरी, डॉ. मुदित अग्रवाल, डॉ. अनिरुद्ध सिंह, डॉ. ज्योत्सना सेठ सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।एकेडमिक उपलब्धियों पर सम्मानफिजियोलॉजी एवं बायोकेमिस्ट्री विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेम प्रकाश ने शैक्षणिक उत्कृष्टता पुरस्कारों की घोषणा की। वर्ष 2025 में विवि परीक्षाओं में विभिन्न विभागों के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। एमडीएस आर्थोडोन्टिक्स से डॉ. शुभम पटेल, कंजरवेटिव से डॉ. निकिता गुप्ता, प्रोस्थोडोन्टिक्स से डॉ. श्रद्धा चौहान, पिडोडोन्टिक्स से डॉ. पूजा पंवार, पेरियोडोन्टोलॉजी से डॉ. सनंदा चौधरी और ओरल मेडिसिन से डॉ. शिवनी कपरुवाण को सम्मान मिला। बीडीएस में प्रथम वर्ष के प्रभात सुमन, द्वितीय वर्ष की हर्षिता भदूला, तृतीय वर्ष की उर्वी गोयल तथा चतुर्थ वर्ष की माही गुप्ता और रोशनी रंजन को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा विभिन्न विषयों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।शिक्षकों और स्टाफ को भी नवाजासंस्थान के संस्थापक डॉ. आरके गुप्ता ने डॉ. प्रेम प्रकाश को बेस्ट टीचिंग अवार्ड से सम्मानित किया। इसके अलावा सुशील कुमार को बेस्ट नॉन-टीचिंग एडमिनिस्ट्रेटिव अवार्ड, सुनील उनियाल को बेस्ट पैरामेडिकल स्टाफ, मायाराम सेमवाल को बेस्ट सपोर्टिंग स्टाफ और अमित कुमार को बेस्ट हाउस कीपिंग स्टाफ का पुरस्कार दिया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

