रांची 3 अप्रैल (आरएनएस)। रांची नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 11 के लोगों की समस्याएं सुनने देखने व उनका निवारण करने हेतु पार्षद आलिया नाज़ लोगों के घरों तक पहुंच रहीं है। जैसा कि आलिया नाज़ ने कहा था कि पार्षद आपके द्वार कार्यक्रम चलाएंगे, वो अब दिखने लगा है।जिसमें के एम मल्लिक रोड ,जेसी रोड ,विराज नगर ,काली मंदिर रोड ,पीस रोड सहित वार्ड के विभिन्न मोहल्ले में लोगों के घर-घर जाकर मुलाकात कि उनकी समस्याएं सुनीं, विभिन्न समस्याओं के निदान के लिए निगम के सुपरवाइजर तथा पदाधिकारियों को अवगत कराया तथा आदेश दिया, और लोगों को आश्वस्त कि कि उनके समस्याओं का शीघ्र ही निदान किया जाएगा। लोगों ने भी पार्षद आलिया नाज़ का फूल माला पहना कर स्वागत किया। वॉर्ड के लोग पार्षद आलिया नाज़ की इस पहल को सराह रहे हैं। पार्षद आलिया नाज़ घर घर जाकर लोगों से मिली तो विभिन्न समस्याएं सामने आईं इसमें मुख्यत: सप्लाई पानी की समस्या, बिजली पोल खंबे, रुश्वष्ठ लाइट की मरम्मत, साफ सफाई, पीएम आवास योजना के अंतर्गत पक्का मकान आदि शामिल है। लोगों का कहना है कि ऐसा पहली बार हो रहा है की पार्षद एक – एक घर में जाकर लोगों से मिल रही है , समस्याओं से अवगत हो रही है लग रहा है कि पार्षद आलिया नाज़ हमारी समस्याओं का भी निदान करने के स्वयं तत्पर है । वार्ड भ्रमण के दौरान पार्षद आलिया के साथ पार्षद प्रतिनिधि सदाम कुरैशी,वरिष्ठ पत्रकार परवेज़ कुरैशी,प्रयाग ,मुकेश ,अकबर , अशब आदि शामिल थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

