करण जौहर ने अपने चर्चित टॉक शो कॉफी विद करण के जरिए कई साल तक दर्शकों का मनोरंजन किया है। फिलहाल तो वह अमेजन प्राइम वीडियो के रियलिटी शो द ट्रेटर्स इंडिया 2 में व्यस्त हैं। हालिया अपडेट में पता चला है कि वह कॉफी विद करण के 9वें सीजन के साथ फिर से लौट सकते हैं, क्योंकि जियोहॉटस्टार के साथ उनकी बातचीत चल रही है। इस खबर ने करण और इस शो के फैंस को उत्साहित कर दिया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, जियोहॉटस्टार और करण के बीच, कॉफी विद करण 9 को लेकर शुरुआती बातचीत चल रही है। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो यह नया सीजन इस साल के आखिर तक स्ट्रीम हो जाएगा। प्लेटफॉर्म के सूत्रों के अनुसार, अधिकारी इस चैट शो को लेकर काफी उत्सुक हैं, क्योंकि इसने हमेशा से दर्शकों को अपने साथ बांधकर रखा है। सूत्र ने कहा, कॉफी विद करण के वीडियो] सोशल मीडिया पर बार-बार देखे जाने की संभावना रहती है।
शो के जरिए दर्शक एक बार फिर मनपसंद सितारों को करण के साथ हंसी-मजाक करते और रैपिड फायर राउंड खेलते देख सकेंगे। हालांकि इसे नए रूप में पेश किया जा सकता है। सूत्र ने कहा, करण जानते हैं कि दर्शक बदल गए हैं। इसलिए, वे एपिसोड को छोटा कर सकते हैं। मेहमानों की सूची में भी बदलाव होगा, जिसमें साउथ सितारे, ओटीटी कलाकार और क्रिएटर्स शामिल हो सकते हैं। बता दें, यह शो पहली बार 2004 में प्रसारित हुआ था।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

