मोहित सूरी की फिल्म सैयारा से रातों-रात शोहरत हासिल करने वाले अहान पांडे फिर चर्चा में हैं। दरअसल, पिछले साल खबर आई थी कि उन्हें मशहूर निर्देशक अली अब्बास जफर ने अपनी अगली फिल्म में कास्ट कर लिया है। इस खबर के आने के बाद से फैंस फिल्म से जुड़े अपडेट जानने को बेताब थे। अब निर्माताओं ने खुद सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा करते इस फिल्म से जुड़ी जानकारी दी है।
अली अब्बास ने सोशल मीडिया पर क्लैपरबोर्ड की तस्वीर साझा की है। इसके पीछे अहान की झलक दिखाई देती है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, और यह शुरू हो गया है। निर्देशक ने पुष्टि कर दी है कि अहान अभिनीत एक्शन-थ्रिलर फिल्म की शूटिंग आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। इसका निर्माण आदित्य चोपड़ा के प्रोडक्शन यशराज फिल्म्स बैनर के तले किया जा रहा है। फिल्म में अहान के साथ, अभिनेत्री शरवरी मुख्य किरदार में नजर आएंगी।
निर्माताओं ने फिल्म से जुड़ी ज्यादा जानकारी अभी साझा नहीं की है, लेकिन बताया जा रहा है कि यह रोमांस और एक्शन का बेहतरीन मिश्रण होगी।
एक सूत्र ने बताया था कि अली अब्बास को टाइगर जिंदा है और सुल्तान जैसी मेगा एंटरटेनर फिल्मों के लिए जाना जाता है, इसलिए वह अहान अभिनीत फिल्म में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। खबरों के मुताबिक, फिल्म निशांची वाली ऐश्वर्या ठाकरे भी मुख्य भूमिका में नजर आ सकती हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

