रणवीर सिंह स्टारर धमाकेदार फिल्म धुरंधर 2 ने अपनी रिलीज के दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं. फिल्म आज अपनी रिलीज के 16वें दिन में चल रही है. इन 15 दिनों में धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई की है. धुरंधर 2 भारत में 900 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस 1500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. फिल्म भारत के साथ-साथ ओवरसीज में भी खूब कमा रही है. चलिए जानते हैं. फिल्म धुरंधर 2 ने 15वें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया. साथ ही जानेंगे कि रणवीर सिंह और आदित्य धर की जोड़ी की फिल्म धुरंधर 2 ने दो हफ्तों में वर्ल्डवाइड कितने करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
धुरंधर 2 की कमाई में 15वें दिन 18.1 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है. सैकनिल्क की मों तो फिल्म ने 15वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 17.80 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इसमें हिंदी में 16.50 करोड़ रुपये, कन्नड़ में 0.10 करोड़ रुपये, मलयालम में 0.05 करोड़ रुपये, तमिल में 0.30 करोड़ रुपये और तेलुगु में 0.85 करोड़ रुपये की कमाई की है. ऑक्यूपेंसी रेट की बात करें तो फिल्म का 15वें दिन हिंदी में ऑक्यूपेंसी रेट 18 फीसदी, कन्नड़ में 19 फीसदी, मलयालम में 18 फीसदी, तमिल में 19 फीसदी और तेलुगु में भी 19 फीसदी दर्ज हुआ है.
धुरंधर 2 के मेकर्स ने फिल्म का दो हफ्तों का ऑफिशियल आंकड़ा जारी कर दिया है. फिल्म ने दो हफ्तों में भारत में 961 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. भारत में ग्रॉस कलेक्शन 1134 करोड़ रुपये, ओवरसीज में 367 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड 1501 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. धुरंधर 2 भारत की चौथी सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है और बॉलीवुड की दूसरी. धुरंधर के रास्ते में दंगल, बाहुबली 2 और पुष्पा 2 के लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड खड़ा है, जिसे धुरंधर अपने तीसरे हफ्ते में तोडऩे की कोशिश करेगी.
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर 2 बीती 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई का सीक्वल है. फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी अहम रोल में नजर आ रहे हैं. धुरंधर ने 1300 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया था और धुरंधर 2 अभी तक 1500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पर कर चुकी है.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

