दुर्ग, 04 अप्रैल (आरएनएस)। नेवई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रिसाली भाटा निवासी 22 वर्षीय रोशन कुमार देवांगन की बिजली का काम करते समय करंट लगने से मौत हो गई। घटना गणेश नगर में दोपहर लगभग 3:30 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, रोशन कुमार देवांगन अपने कार्य के दौरान बिजली पोल पर लाइन सुधार रहे थे, तभी अचानक उन्हें तेज करंट लग गया। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। वे ठेका श्रमिक के रूप में बिजली संबंधी कार्य करते थे। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है।
बंछोर
000
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

