0 मौसम विभाग ने इतने दिनों के लिए जारी किया अलर्ट
रायपुर, 04 अप्रैल (आरएनएस) छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है। पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य छत्तीसगढ़ के अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि यह गिरावट राहत लेकर आई है, लेकिन मौसम विभाग ने आने वाले 5 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार, प्रदेश के ऊपर एक द्रोणिका और चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जिसके कारण मौसम में यह बदलाव आया है। शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
5 दिनों का अलर्ट
अगले 5 दिनों तक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। पिछले 24 घंटों में पारा गिरने से गर्मी कम हुई है, लेकिन नमी बढऩे के कारण उमस महसूस की जा सकती है।
एसएस
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

