0 नया रायपुर में होनहार छात्रों को बांटी डिग्री
रायपुर, 04 अप्रैल (आरएनएस)। देश के विदेश मंत्री एस.जयशंकर आज राजधानी पहुंचे। राजधानी पहुंचने पर आईआईएमके प्रमुख सहित अन्य वरिष्ठ लोगों ने स्वागत किया। यहां पर उन्होंने आईआईएमके दीक्षांत समारोह में भाग लिया तथा कई लोगों को डिग्री बांटी।
मिली जानकारी के अनुसार आज नई राजधानी स्थित आईआईएमके सभागार में दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया था जिसमें होनहाल विद्यार्थियों को डिग्री बांटी गई। इस अवसर पर एस.जयशंकर ने होनहाल विद्यार्थियों को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की।
पीआईबी एवं आईआईएमके मीडिया संस्थान के मीडिया प्रभारी के अनुसार इस संक्षितप्त कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वे नईदिल्ली लौट जाएंगे। एस जयशंकर एक वरिष्ठ आईएफएस आफिसर हैं जो कि मोदी सरकार में विदेश मंत्री हैं। कई अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों में उनकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण रहती है।
आर.शर्मा
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

