0 बस्तर में सशस्त्र नक्सल समाप्त, अब विस्थापितों के लिए किया जाएगा काम
रायपुर, 04 अप्रैल (आरएनएस)। प्रदेश में नक्सलवाद खत्म होने के बाद अब उनके लिए पुनर्वास का कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है। प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री ने कहा कि नक्सलवाद समाप्त होने के बाद अब सुदुर अंचल में जो लोग तेलंगाना, आंध्रप्रदेश की ओर चले गये थे अब उनकी वापसी के लिए पुनर्वास कार्यक्रम बनाया जा रहा है।
प्रदेश में इस समय बस्तर जैसे क्षेत्र में अभी तक हजारों की संख्या में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है वहीं टॉप लीडर पापा राव सहित टॉप लीडरों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। वहीं हिड़मा जैसा कुख्यात अपराधी नक्सली मारा गया है। अरूण साव ने कहा कि अब नक्सलमुक्त बस्तर में स्थापित परिवारों का पुनर्वास किया जाए। उनके रहने, खाने एवं रोजगार की व्यवस्था के लिए एक कार्यक्रम बनाया जा रहा है।
प्रदेश के गृहमंत्री ने कहा कि राज्य में अब प्रशस्त्र नक्सल खत्म हो गए हैं अब विस्थापित परिवारों के पुनर्वास के लिए कार्य योजना बनाई जा रही है। केन्द्र सरकार के निर्देश पर यह कार्यक्रम चलाया गया जो कि सफल रहा। अब यहां पर हमें लोगों के विस्थापन की व्यवस्था करनी है। ज्ञात रहे कि भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने 21 मार्च तक देश को नक्सलमुक्त करने का अभियान छेड़ा था जिसमेंं सशस्त बलों ने कई नक्सलियों को मार गिराया तथा टॉप लीडरों ने आत्मसमर्पण कर दिया है, इससे बस्तर जैसे क्षेत्र में शिक्षा, रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे।
आर शर्मा
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

