0 दोनों महिला टीमों की खिलाडियों से मिलीं महापौर मीनल , किया उत्साहवर्धन
0 वालीबाल जैसे परम्परागत खेल की राष्ट्रीय स्पर्धा होने पर इसका खिलाडियों को समुचित लाभ भविष्य में होता है, उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शन निखार का सुअवसर मिलता है- महापौर मीनल चौबे
रायपुर, 04 अप्रैल (आरएनएस)। आज रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 8 अंतर्गत माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के क्षेत्र महादेवघाट में आज दिनांक 3 अप्रैल से 5 अप्रैल 2026 तक रायपुरा महादेवघाट में आयोजित की जा रही 5वीं अखिल भारतीय वालीबाल स्पर्धा में खिलाडियों को प्रोत्साहित करने पहुंची.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने 5वीं अखिल भारतीय वालीबाल स्पर्धा के आयोजक हटकेश्वर वालीबाल संघ और मास्टर एसोसिएशन के सैयद अनवर अली और मैक्सीन सहित अन्य पदाधिकारियों, खिलाडियों, खेलप्रेमियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति में मैदान में पहुंचकर दोनों महिला टीमों की खिलाडियों का परिचय प्राप्त किया और उन्हें अच्छा खेल प्रदर्शन करने हेतु शुभकामनायें देते हुए आयोजन समिति पदाधिकारियों को 5वीं अखिल भारतीय वालीबाल स्पर्धा के आयोजन हेतु सराहा और आयोजन के सफल होने हार्दिक मंगलकामनायें कीं.
आयोजकों ने मंच पर महापौर श्रीमती मीनल चौबे का आत्मीय स्वागत किया, महापौर ने वालीबाल की परम्परागत खेल स्पर्धा का राष्ट्र स्तरीय आयोजन रायपुर में करने हेतु आयोजन समिति के पदाधिकारियों को सराहा और कहा कि ऐसे राष्ट्रीय खेल आयोजन का भविष्य में समुचित लाभ वालीबाल जैसे परम्परागत खेल में खिलाडियों को मिलता है और इससे उनको अपनी प्रतिभा प्रदर्शन निखारन का सुअवसर प्राप्त होता है.
0

