नई दिल्ली ,04 अपै्रल ,। इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा भीषण युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है और इसका सीधा असर अब भारतीय बाजारों पर भी दिखने लगा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अस्थिर रुख के कारण हालात और भी अनिश्चित हो गए हैं। युद्ध शुरू होने के बाद से ही ईरान ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री व्यापारिक मार्ग ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुजÓ को पूरी तरह से बंद कर दिया है। इस मार्ग से होने वाला समुद्री आयात बाधित होने के कारण कई देशों में तेल और गैस की भारी किल्लत हो गई है। भारत भी इस रूट के जरिए पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट्स से लेकर ड्राई फ्रूट्स तक का भारी मात्रा में आयात करता है। आयात प्रभावित होने का सबसे बड़ा झटका पेट्रोकेमिकल इंडस्ट्री को लगा है, जिसका सीधा असर अब आम आदमी की लाइफस्टाइल से लेकर बेडरूम तक पहुंचने वाला है और जल्द ही कंडोम के रेट में भारी उछाल आने की आशंका है।
कंडोम बनाने वाली कंपनियों की बढ़ी बेचैनी
पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट्स की आवक में भारी कमी के चलते बाजार में इससे बनने वाले सभी उत्पाद महंगे होने की कगार पर पहुंच गए हैं। इस संकट से आम आदमी की लाइफस्टाइल से जुड़ी कंडोम इंडस्ट्री में भी अजीब सी बेचैनी का माहौल है। दरअसल, कंडोम तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल की सप्लाई में भारी रुकावट आ गई है। पेट्रो केमिकल प्रोडक्ट, सिलिकॉन ऑयल और अमोनिया की सप्लाई सुचारू न होने के कारण होलसेल के साथ-साथ रीटेल बाजार में भी इसके दाम बढऩा तय माना जा रहा है। देश की 8000 करोड़ रुपये से ज्यादा की इस इंडस्ट्री से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में अमोनिया के रेट में 40 से 50 प्रतिशत तक का भारी इजाफा हो सकता है, जिससे सिलिकॉन ऑयल के दाम भी आसमान छूने लगेंगे।
सप्लाई चेन और लॉजिस्टिक्स ने बढ़ाई मुसीबत
कंडोम को मुलायम बनाने के लिए उस पर सिलिकॉन ऑयल की कोटिंग की जाती है, जो एक लुब्रिकेंट के तौर पर काम करता है। कच्चे माल की इस किल्लत का सीधा असर सरकार के परिवार नियोजन कार्यक्रमों पर भी पड़ सकता है। इसके अलावा, पीवीसी फाइल, एल्युमिनियम फाइल और पैकेजिंग मटेरियल की सप्लाई रुकने से इनकी कीमतों में भी तेजी आना लगभग तय है। इंडस्ट्री के लिए एक और बड़ी चुनौती लॉजिस्टिक्स की बनी हुई है, क्योंकि समुद्री रास्ते से माल की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई है। जो माल समुद्र के जरिए पहले एक हफ्ते में पहुंच जाया करता था, अब उसे पहुंचने में तीन हफ्ते तक का लंबा समय लग रहा है।
महंगाई को रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम
हालात की गंभीरता को देखते हुए और आम आदमी व उद्योगों को महंगाई की मार से बचाने के लिए केंद्र सरकार ने तुरंत एक बड़ी राहत दी है। वित्त मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी किए गए एक अहम नोटिफिकेशन में बताया गया है कि 41 जरूरी पेट्रोकेमिकल आइटम पर कस्टम ड्यूटी को पूरी तरह से जीरो कर दिया गया है। सरकार ने यह अहम फैसला 2 अप्रैल 2026 से लेकर 30 जून 2026 तक यानी पूरे तीन महीने के लिए लागू किया है। इस बड़े कदम के जरिए सरकार प्लास्टिक, पैकेजिंग, टेक्सटाइल, फार्मास्यूटिकल, केमिकल और ऑटोमोटिव पार्ट्स सहित अन्य मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को राहत पहुंचाना चाहती है, ताकि आम आदमी की जेब पर इसका कम से कम असर पड़े।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

