0 झारग्राम में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में रैली, आमसभा में लिया भाग
रायपुर, 04 अप्रैल (आरएनएस)। प्रदेश के मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल के घर ग्राम में भाजपा प्रत्याशियों को उतारने के लिए विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। यहां पर उन्होंने भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों को जीताने की अपील की है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय आज पश्विम बंगाल के झारग्राम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चार विधानसभा क्षेत्रों का सघन दौरा किया। रैली और चुनावी सभा को संबोधित किया। भाजपा ने पश्चिम बंलाल में चुनाव प्रचार के लिए अब अपनी पुरी ताकक झोक दी है। यहां संगठन मंत्री पवन साय भी सक्रिय हैं। इसके पहले वे यहां का कई बार दौरा कर चुके हैं। भाजपा ने अपने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई वरिष्ठ नेताओं की ड्युटी लगाई है।
प्रदेश के मंत्री अरूण साव, विजय शर्मा, ओपी चौधरी भी असम तथा पश्चिम बंगाल से लौट आए हैं। ममता बैनर्जी की टीएमसी को हराने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ममता बैनर्जी की तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने कहा कि टीएमसी सरकार जनता की जानमाल की रक्षा नहीं कर पा रही इसलिए उन्हें तत्काल हटाना चाहिए।
आर शर्मा
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

