0 कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान
रायपुर, 04 अप्रैल (आरएनएस)। प्रदेश में आज दक्षिणी चक्रवात के कारण कई जिलों में हल्की वर्षा हुई तथा मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग का पुर्वानुमान है कि आगामी कुछ दिनों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। इस वर्ष मार्च शुरू होते ही तापमान बढऩे लगा था, लेकिन नमी तथा विक्षोभ के कारण यहां पर मौसम में बदलाव आया है।
मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. चन्द्रा से मिली जानकारी के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी हवा के चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में मध्य पाकिस्तान और उसे उसके आसपास 3.1 किलोमीटर से 9.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम विहार से मणिपुर तक उप हिमालयीन पश्चिम बंगाल, उत्तर बांग्लादेश, मेघालय और दक्षिण पूर्व असम होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण छत्तीसगढ़ और उसके आसपास 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका मराठवाड़ा से दक्षिण तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को 7 अप्रैल 2026 से प्रभावित करने की संभावना है। प्रदेश में कल 5 अप्रैल को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने, वज्रपात होने तथा ओलावृष्टि होने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर प्रारंभ होने की संभावना है।
प्रदेश में वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: दक्षिण छत्तीसगढ़ रहने की संभावना है।
आर शर्मा
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

