= अजय चक्रधारी =
सूरजपुर, 04 अप्रैल (आरएनएस)। बिश्रामपुर में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है विश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिश्रामपुर-भटगांव मार्ग पर पासिंग नाला समीप एक अज्ञात युवती जली हुई अवस्था में मिली सूत्रों के मुताबिक किसी अज्ञात व्यक्ति ने युवती को आग लगाकर मौके पर छोड़ दिया दरअसल घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से गंभीर रूप से झुलसी युवती को तत्काल विश्रामपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए तत्काल अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया जहां वह जीवन और मृत्यु से संघर्ष कर रही है लेकिन उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल युवती की पहचान गोरखनाथपुर गांव की बताई जा रही है पुलिस युवती के घरवालों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। ज्ञात हो कि बीते शुक्रवार को सरगुजा जिला के अंबिकापुर में एक अज्ञात महिला की निर्मम हत्या कर दी गई थी और आज सूरजपुर जिला के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में एक अधजली युवती के मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

