रायपुर, 04 अप्रैल (आरएनएस)। राजधानी के न्यू राजेंद्र नगर स्थित आईएलएस हॉस्पिटल में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। अस्पताल की चौथी मंजिल पर बने वार्ड की छत का एक हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिससे वहां भर्ती मरीजों और परिजनों में हड़कंप मच गया।हादसे में चार से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तत्काल सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर उपचार शुरू कर दिया गया है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वार्ड में सामान्य रूप से इलाज चल रहा था, तभी तेज आवाज के साथ छत का हिस्सा नीचे आ गिरा और कुछ मरीज मलबे की चपेट में आ गए।घटना के बाद अस्पताल स्टाफ ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर स्थिति को जल्द ही नियंत्रण में कर लिया गया।फिलहाल इस हादसे के कारणों की जांच जारी है।
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

