जांजगीर-चांपा,04 अप्रैल (आरएनएस)। सिटी कोतवाली जांजगीर पुलिस ने इलाके में दहशत फैलाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को डरा-धमका रहा था, जिसे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पकड़ लिया।मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम पेट्रोलिंग पर थी तभी मुखबिर से सूचना मिली कि देसी शराब दुकान जांजगीर के पास एक युवक चाकू लहराकर लोगों को भयभीत कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और सीएसपी योगिताबाली खापर्डे के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई की गई।थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हिमांशु उर्फ मोनू डहरिया (21 वर्ष), निवासी भाठापारा केरा रोड जांजगीर बताया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक चाकू बरामद किया है। उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता सहित प्रधान आरक्षक आलोक शर्मा, प्रकाश राठौर, आरक्षक दिलीप सिंह और लीला राम साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
०००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

