बीजापुर, 04 अप्रैल (आरएनएस)। बीजापुर _ बस्तर संभाग के बीजापुर दूरस्थ क्षेत्रों में संचालित ‘नियद नेल्लानारÓ योजना के तहत ग्राम पालनार में स्थापित आयुष्मान आरोग्य मंदिर ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रहा है। 28 जनवरी 2026 से अब तक यहां सैकड़ों ग्रामीणों को घर के पास ही स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं।
कम समय में ही 747 मरीजों ने ओपीडी सेवाओं का लाभ लिया, वहीं 16 मरीजों को भर्ती कर उपचार किया गया। मातृत्व सेवाओं के तहत 5 सुरक्षित प्रसव कराए गए तथा गर्भवती और धात्री महिलाओं की नियमित जांच व टीकाकरण सुनिश्चित किया गया। गैर-संचारी रोगों की जांच में 250 लोगों की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें उच्च रक्तचाप और मधुमेह के मरीजों की पहचान कर उपचार शुरू किया गया। एक गंभीर मरीज को समय पर उच्च केंद्र रेफर किया गया।
सीएमएचओ का संदेश सीएमएचओ बीजापुर डॉ. बी.आर. पुजारी ने गर्मी और बदलते मौसम को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि तेज धूप में बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी प्रकार की बुखार, उल्टी-दस्त या कमजोरी जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं। उन्होंने बताया कि समय पर उपचार से मौसमी बीमारियों से बचाव संभव है।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

