विकासनगर,04 अपै्रल (आरएनएस)। त्यूणी-मोरी रोड पर अस्पताल ग्राउंड से झूला पुल को जोडऩे वाला लगभग 500 मीटर लंबा पैदल मार्ग रखरखाव के अभाव में जर्जर हो चुका है। यह मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, लेकिन इसकी खराब स्थिति के कारण स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को रोजाना भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे और टूट-फूट होने से पैदल चलना जोखिम भरा हो गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शीघ्र मरम्मत की मांग की है ताकि आवागमन सुरक्षित और सुगम हो सके।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

