विकासनगर,04 अपै्रल (आरएनएस)। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को 13वें दिन भी जारी रही। हड़ताल में अब जल विद्युत निगम, पेयजल निगम और जल संस्थान के इंजीनियर भी शामिल हो गए हैं। इससे आवश्यक कार्य प्रभावित हो रहे हैं और आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इंजीनियरों की मांगों पर सरकार द्वारा ठोस निर्णय न लेने के कारण आंदोलन लगातार लंबा खिंच रहा है
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

