ऋषिकेश,04 अपै्रल (आरएनएस)। एसआरएचयू के हिमालयन रिक्रिएशन क्लब एंड वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से नर्सिंग सभागार में ए मिडसमर नाइट्स ड्रीम नाटक का आयोजन किया गया। नाटक की सबसे बड़ी विशेषता इसका भाषाई और सांस्कृतिक तालमेल रही। जहां राजा और अभिजात वर्ग के पात्रों ने शुद्ध हिंदुस्तानी और उर्दू मिश्रित संवादों का प्रयोग किया, वहीं नाटक के मुख्य आकर्षण रहे कारीगर, जिन्होंने मंच पर शुद्ध छत्तीसगढ़ी बोली का जादू बिखेरा। इन कलाकारों के सरल और हास्यपूर्ण अभिनय ने शेक्सपियर के जटिल कथानक को आम जनता के लिए बेहद सुलभ बना दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

