ऋषिकेश,04 अपै्रल (आरएनएस)। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बालावाला में दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया, जिसका उद्घाटन मुकाबले में बालावाला की टीम ने नकरौंदा को 2-0 से हराया। शनिवार को बालावाला में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने दो दिवसीय वॉलीबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया। जिसका शुभारंभ युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैंदोली ने किया। उनहोंने कहा कि उत्तराखंड के युवा ऐसे कार्यक्रमो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते है जो कि हमारे प्रदेश के लिये बहुत ही गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि पूर्व से ही हमारा युवा मोर्चा सदैव ऐसे कार्यक्रम करवाता रहा है और आगे भी करता रहेगा। उन्होंने जिला ऋषिकेश के सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएँ भी दी व प्रधानमंत्री मोदी जी के ‘खेलो ईडियाÓ के स्लोगन को आगे बढ़ाने को कहा। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष शिवम् टुटेजा ने कहा कि नशे के ख़िलाफ़ युवाओं को ले जाने के लिये ऐसे कार्यक्रम समय समय पर आयोजित होने चाहिये व उन्होंने सभी मण्डलों मे ऐसे कार्यक्रम करने को भी कहा। टूर्नामेंट में 12 टीमो ने हिस्सा लिया। पहले दिन का उद्घाटन मुकाबला नकरौंदा व बालावाला टीम के बीच हुआ। जिसमें बालावाला की टीम ने 25-21, 25-22 से जीत दर्ज की। मौके पर युवा मोर्चा बालावाला मण्डल अध्यक्ष आशीष राणा, सौरभ नौडियाल, सरिता रावत, संजय ठाकुर, उत्कर्ष गुप्ता, मनोज गौनियाल, करन रावत, सुजीत यादव, विशु पाल, अरविंद चौहान, राहुल भट्ट आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

