उत्तरकाशी,04 अपै्रल (आरएनएस)। अल्पाइन पब्लिक स्कूल का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। शनिवार को कलेक्ट्रेट के प्रेक्षागृह में आयोजित वार्षिकोत्सव का शुभारंभ गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने किया। प्रधानाचार्य सेवानिवृत्त मेजर आरएस जमानल ने वार्षिक प्रगति आख्या सबके सामने रखी। कहा कि विद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति श्रीमद्भागवत गीता पाठ से किया। इसके बाद गढ़वाली, कुमाउंनी, जौनसारी, जौनपुरी सहित हिंदी, भोजपुरी गानों पर रंगारंग प्रस्तुति दी। वहीं, छात्राओं ने अपनी बोली अपनी भाषा पर को लेकर अभिभावकों को जागरूक किया। साथ ही नाटक के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नशा मुक्त के प्रति भी लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर नगर पालिका सभासद अमेरिकन पुरी, आदित्य चौहान, भारतभूषण भट्ट, सतीश नौटियाल, नीलम पुरी, निधि गुप्ता, अंजना भंडारी, दीक्षा, कोमल कुटियाल, स्वाति आदि मौजूद रही। संवाद
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

