उत्तरकाशी,04 अपै्रल (आरएनएस)। पीजी कॉलेज में दो दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी और कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को स्टोन पेंटिंग की बारीकियों की जानकारी दी। पीजी कॉलेज में आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी और कार्यशाला का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. पंकज पंत ने किया। वहीं, चित्रकला विभाग के प्रभारी डॉ. मनीष सेमवाल ने बताया कि दो दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को स्टोन पेंटिंग की बारीकियां के बारे में बताया गया। इससे प्रतिभागियों को नवीन कला तकनीकों को सीखने का अवसर प्राप्त हुआ। साथ ही डॉ. दिव्य थापा ने बाटिक प्रिंटिंग पेंटिग का प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर डॉ. मधु बहुगुणा, डॉ. विनीता कोहली, डॉ. लोकेश सेमवाल, डॉ. रमेश सिंह, डॉ. प्रवीण भट्ट, डॉ. नेहा गोस्वामी, डॉ. नेहा तिवारी, डॉ. नीतू सिंह, डॉ. सुनीता मेहता, डॉ. बच्चन लाल आदि मौजूद रहे। संवाद
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

