कोटद्वार,04 अपै्रल (आरएनएस)। गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर के तत्वावधान में गढ़वाल कप मैत्रीपूर्ण फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। पूर्व सैनिकों ने आर्मी पब्लिक स्कूल की टीम को पराजित किया। शनिवार को खेले गए मैच से पहले मुख्य अतिथि गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने कहा कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य वीर पूर्व सैनिकों के प्रति सम्मान प्रकट करना और युवा पीढ़ी के साथ उनके संबंधों को प्रगाढ़ करना है। प्रतियोगिता में कुल 32 पूर्व सैनिकों की दो टीमें और आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन की टीम ने भाग लिया। पहले 32 पूर्व सैनिकों की टीमें मैत्रीपूर्ण मैच में आमने-सामने रहीं। विजयी टीम का मुकाबला आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन की युवा टीम के साथ खेला गया। निर्धारित एवं अतिरिक्त समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। पेनल्टी शूटआउट में पूर्व सैनिकों की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4-2 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाडिय़ों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। पूर्व सैनिकों के जज्बे की सराहना करते हुए उन्होंने छात्रों से उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन रेजिमेंटल जयघोष के साथ हुआ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

