काशीपुर,04 अपै्रल (आरएनएस)। संघ के शताब्दी वर्ष और वर्ष प्रतिपदा पर्व के उपलक्ष्य में आवास विकास के विवेकानंद उपनगर की सुभाष बस्ती, वैशाली बस्ती और खोखरा बस्ती में राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने पथ संचलनकिया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। पथ संचलन से पूर्व, आवास विकास स्थित विवेकानंद योग पार्क में उपनगर के स्वयंसेवक बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता अखिल भारतीय संयोजक मंच के कला देवेंद्र रावत ने संघ के सौ वर्षों के इतिहास और नव संवत्सर पर प्राचीन संस्कृति पर प्रकाश डाला। उन्होंने पंच परिवर्तन का संदेश देते हुए समग्र हिंदू समाज को संगठित और एकजुट होने पर विशेष जोर दिया। यहां कार्यक्रम अध्यक्ष प्रांतीय मार्ग प्रमुख अमर पाल सिंह यादव, नगर संघ चालक अमित मित्तल, नगर कार्यवाह आदर्श चौधरी, सह कार्यवाह सुरेंद्र कोठारी, नगर खंड प्रचारक जगदीश, उपनगर कार्यवाह रविन्द्र शर्मा, बस्ती प्रमुख जितेन्द्र चौधरी, सह जिला प्रचार प्रमुख प्रेम सिंह चौहान आदि रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

