बागेश्वर,04 अपै्रल (आरएनएस)। घरेलू और व्यावसायिक गैस पर्याप्त मात्रा में नहीं मिलने पर संघर्ष समिति ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज लोगों ने शनिवार को पूर्ति कार्यालय में धरना दिया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब प्रशासन यह बयान दे रहा है कि गैस की कोई कमी नहीं है तो वितरण में देरी क्यों हो रही है। गांव में दो-दो महीने तक गैस नहीं बांटी जा रही है। पूर्ति अधिकारी के आश्वासन के बाद वह माने। इसके बाद उन्होंने तालाबंदी कार्यक्रम स्थगित कर दिया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत संघर्ष वाहिनी से जुड़े लोग शनिवार को जिला पूर्ति कार्यालय पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि शहर में चयनित स्थान पर समय पर गैस नहीं पहुंच रही है। व्यावयायिक सिलेंडरों का भी कोटे के अनुसार वितरण नहीं हो रहा है। उपभाक्ताओं को कभी केवाई तो कभी डीएसी नंबर के नाम पर उलझाया जा रहा है। सभी खानापूर्ति करने के बाद भी गैस नहीं मिल रही है। इसके बाद जिला पूर्ति अधिकारी जीबी पांडेय आंदोलन स्थल पर पहुंचे। यहां उनकी आंदोलकारियों से एक घंटे से अधिक वार्ता हुई। वार्ता के बाद तय किया गया कि जनपद में पूर्व के रोस्टर के अनुसार ही सभी क्षेत्रों में सिलेंडर वितरित किया जाएगा। सभी क्षेत्रों में बुकिंग के अनुसार सिलेंडर वितरित किए जाएंगे और 20 से 30 सिलेंडर अधिक भेजे जाएंगे। संघर्ष वाहिनी ने कार्रवाई से संतुष्ट होकर ताला बंदी और उग्र जन आंदोलन को स्थगित कर दिया है। आंदोलन में वाहिनी अध्यक्ष कवि जोशी, अंकुर उपाध्याय, विजय परिहार, रमेश पांडेय कृषक, पंकज परिहार, प्रकाश पांडेय ,नवनीत बिष्ट, महेश नगरकोटी, विनोद थापा, नवीन चौबे आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

