बागेश्वर,04 अपै्रल (आरएनएस)। कत्यूर महोत्सव का दूसरा दिन स्थानीय कलाकारों के नाम रहा। मंचीय प्रस्तुतियों में स्कूली बच्चों ने संस्कृत नाटक, न्योली, भगनौल और समूह नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया। नैनीताल की 11 वर्षीय बाल कलाकार अवर्णिका जोशी ने कुमाऊनी लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति दी, जिससे पंडाल तालियों से गूंज उठा। उन्होंने ‘झन दिया भोज्यू छाना बिलौरीÓ सहित कई मांगल गीत गाकर खूब सराहना बटोरी। सांस्कृतिक समन्वयक प्रदीप गुर्रानी ने कहा कि कत्यूर महोत्सव बाल कलाकारों के लिए बेहतर मंच साबित हो रहा है। मंच संचालक हरीश जोशी ने बताया कि यह महोत्सव डीजे संस्कृति से हटकर लोक संगीत को बढ़ावा देता है। अवर्णिका की माता कंचन जोशी भी प्रदेश में ऐपण कला के प्रचार-प्रसार में सक्रिय हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा और ब्लॉक प्रमुख किशन बोरा ने अवर्णिका जोशी को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतिभाओं के लिए महोत्सव का मंच हमेशा खुला है।दूसरा आकर्षण रही वॉलीबॉल प्रतियोगितागरुड़। महोत्सव के दौरान वॉलीबॉल प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रहा। आठ टीमों ने वालीबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। युवा कल्याण विभाग गरुड़ और शिक्षा विभाग के तत्वाधान में वालीबाल प्रतियोगिता ने खराब मौसम के बाद भी खिलाडिय़ों और मेलार्थियों में उत्साह बनाए रखा। इस मौके पर सुंदर नेगी, भुवन बोरा, दिनेश नेगी, दिनेश पांडे , खतीजा नजार, भूपाल अल्मिया, खतिजा नजार, बसंत नेगी आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

