बागेश्वर,04 अपै्रल (आरएनएस)। जनपद बागेश्वर में घरेलू एलपीजी गैस आपूर्ति को सुचारू एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु प्रशासन एवं खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा निरंतर निगरानी की जा रही है। जिला पूर्ति अधिकारी जीबी पांडे ने बताया कि शनिवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 928 सिलेंडरों का वितरण किया। इसके अंतर्गत बागेश्वर इंडेन गैस सर्विस द्वारा लेटी, जौलकांडे, खोली, भटोली, बमराड़ी एवं रवाईखाल क्षेत्रों में 414 सिलेंडर बांटे गए। इंडेन गैस सर्विस ने गरुड़, तल्ला नाकुरी, लौंबांज, भेटा एवं दर्शानी क्षेत्रों में 234 सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित की। कपकोट इंडेन गैस सर्विस (भराड़ी) में 100 सिलेंडरों की एवं काण्डा इंडेन गैस सर्विस द्वारा भी 100 सिलेंडरों को निर्धारित क्षेत्रों में नियमित वितरण किया। इसके अतिरिक्त शुभम गैस एजेंसी, गरुड़ द्वारा कांडा, विजयपुर, कुमेड़ीदेवी, झांकरा, खानतोली एवं सातचौरा क्षेत्रों में 80 गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया, जिससे दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में भी आपूर्ति सुचारू बनी रही। शिखर भारत गैस सर्विस, शामा में गैस वाहन उपलब्ध न होने के कारण आज वितरण कार्य प्रभावित रहा, लेकिन संबंधित एजेंसी को शीघ्र आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन द्वारा सभी क्षेत्रों में निर्बाध एवं समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

