बागेश्वर,04 अपै्रल (आरएनएस)। शनिवार को अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल ने ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। निरीक्षण में वेयरहाउस में रखी ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें डबल लॉक व्यवस्था के अंतर्गत सुरक्षित पाई गईं। वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का भी अवलोकन किया। वहां स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, अग्निशमन उपकरणों सहित अन्य सुरक्षा प्रबंधों की भी जांच की। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं संतोषजनक पाई गईं। इस दौरान तहसीलदार रितु गोस्वामी, सहायक निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र देवली, कांग्रेस के प्रतिनिधि गोबिंद गिरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

