बागेश्वर,04 अपै्रल (आरएनएस)। जिले में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। शनिवार की सुबह से ही आसमान काले बादलों से घिर गया। अपराह्न एक बजे से बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण एक बार फिर से तापमान में गिरावट दर्ज हुई। सात डिग्री तापमान लुड़क गया है। बारिश ने अब किसानों की चिंता भी बढ़ानी शुरू कर दी है। इन दिनों जौ व मसूर की खेती तैयार हो गई है। बारिश से खेती के काम में दखल शुरू हो गया है। शुक्रवार को जहां जिला मुख्यालय का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस था वहीं शनिवार को लुढ़ककर 18 पहुंच गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि मौसम का मिजाज आगे भी मिला जुला रहेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

