चम्पावत,04 अपै्रल (आरएनएस)। देवीधुरा के योगेश जोशी मैमोरियल पब्लिक स्कूल में आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान छात्र छात्राओं को बाढ़, भूकंप, भूस्खलन, प्राथमिक चिकित्सा, भूकंपरोधी भवन निर्माण की जानकारी दी। विशेषज्ञों ने सीपीआर, घायल व्यक्ति को सुरक्षित तरीके से ले जाने, रैपलिंग व जुमारिंग तकनीक, रिवर क्रॉसिंग और स्ट्रेचर बनाना सिखाया। एनडीआरएफ के निरीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में दस सदस्यीय टीम ने जानकारी दी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

