देहरादून,04 अपै्रल (आरएनएस)। खंड शिक्षा अधिकारी रायपुर हेम लता गौड़ ने शनिवार को रायपुर ब्लॉक के राजकीय विद्यालयों के प्राचार्यों के साथ बैठक की। जिसमें मुख्य रूप से राजकीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए घर- घर जाकर संपर्क करने और सरकार की ओर से उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की जानकारी देते हुए प्रवेश के लिए प्रेरित करने को अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अब तक सरकारी विद्यालयों में कुल 540 नए बच्चों ने प्रवेश लिया है। इसके अलावा बैठक में निशुल्क पुस्तकों की प्राप्ति, विद्यालयों को साधन सुविधा संपन्न बनाने पर जोर दिया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

