देहरादून,04 अपै्रल (आरएनएस)। सरदार भगवान सिंह विश्वविद्यालय बालावाला में शनिवार को वाद विवाद प्रतियोगिता का समापन हुआ। कृत्रिम बुद्धिमता का युग प्रतिभा और नेतृत्व के अर्थ को पुनर्परिभाषित कर रहा है पर आधारित इस कार्यक्रम में देशभर से उत्साहपूर्वक भागीदारी देखी गई। अस्सी से अधिक टीमों ने पंजीकरण करवाया। जिनमें विभिन्न विश्वविद्यालयों और संस्थानों के सौ से अधिक छात्रों वाली 46 टीमों को चयनित किया गया। कुलपति प्रो जे कुमार ने सरदार गुरचरण सिंह की विरासत का सम्मान करने और युवाओं में आलोचनात्मक सोच, बौद्धिक आदान प्रदान और स्वस्थ वाद विवाद को बढ़ावा देने वाले इस मंच की मेजबानी पर गर्व व्यक्त किया। उदघाटन समारोह के मुख्यअतिथि आईआरडीई डीआरडीओ देहरादून के वैज्ञानिक और निदेशक डॉ अजय कुमार रहे। समापन समारोह में बतौर मुख्यअतिथि हिमालयन वेलनेस कंपनी के अध्यक्ष डॉ एस फारूक ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अध्यक्ष प्रो गौरव दीप सिंह ने विजेताओं को बधाई दी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

