देहरादून,04 अपै्रल (आरएनएस)। सचिवालय सुपर लीग-2026 में शनिवार को खेले गए मुकाबलों में सचिवालय डेंजर और सचिवालय पैंथर ने शानदार जीत दर्ज की। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में मुकाबले खेले गए। पहला मैच सचिवालय हरिकेन और सचिवालय डेंजर के बीच खेला गया। हरिकेन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 107 रन बनाए। टीम की ओर से सुनील मेंदोला ने सर्वाधिक 43 रन बनाए। गेंदबाजी में शीशपाल सिंह और वीरेंद्र सिंह ने 3-3 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डेंजर की टीम ने 13 ओवर में 3 विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। मनोज बिष्ट ने 37 रन की अहम पारी खेली, जबकि अनुज चमोली ने 2 विकेट लिए। शानदार प्रदर्शन के लिए शीशपाल सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दिन का दूसरा मुकाबला सचिवालय पैंथर और सचिवालय बुल्स के बीच खेला गया। पैंथर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 117 रन बनाए, जिसमें सौरभ उनियाल ने 34 रन का योगदान दिया। बुल्स की ओर से विक्की ने 4 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बुल्स की टीम 99 रन पर ऑल आउट हो गई। सुधांशु राणा ने सर्वाधिक 38 रन बनाए। पैंथर की ओर से अजीत शर्मा, जितेंद्र और प्रमोद ने 3-3 विकेट लेकर टीम को 18 रन से जीत दिलाई। बेहतरीन गेंदबाजी के लिए अजीत शर्मा को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

