रुड़की,04 अपै्रल (आरएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम और आईआईटी रुड़की के बीच शहरी परिवहन के क्षेत्र में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। यह साझेदारी दोनों संस्थानों की विशेषज्ञता का लाभ उठाकर शहरी गतिशीलता की चुनौतियों का समाधान विकसित करने का लक्ष्य रखती है। शहरी गतिशीलता की चुनौतियों का समाधान होगा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम और आईआईटी रुड़की के बीच शहरी परिवहन क्षेत्र में अनुसंधान, नवाचार और क्षमता निर्माण को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। यह एमओयू शनिवार को एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल और आईआईटी के डीन प्रो. आरडी गर्ग की उपस्थिति में किया गया। इस साझेदारी का उद्देश्य आईआईटी रुड़की की शैक्षणिक विशेषज्ञता और एनसीआरटीसी के व्यावहारिक अनुभव को एक साथ लाकर शहरी गतिशीलता की चुनौतियों का समाधान विकसित करना है। इसके तहत दोनों संस्थान संयुक्त रूप से शोध परियोजनाओं पर कार्य करेंगे तथा परिवहन क्षेत्र के लिए व्यावहारिक और लागू किए जा सकने वाले समाधान तैयार किए जाएंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

