रुड़की,04 अपै्रल (आरएनएस)। सिविल अस्पताल में शनिवार को जनरल फिजिशियन की कमी मरीजों पर भारी पड़ गई। अस्पताल में तैनात तीन जनरल फिजिशियन में से केवल एक चिकित्सक के उपलब्ध रहने के कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही ओपीडी में लंबी कतारें लग गईं और मरीज अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। अस्पताल में शनिवार को जनरल फिजिशियन डॉ. एके श्रीवास्तव ही ओपीडी में मौजूद रहे। वहीं डॉ. नितीश कुमार डे ऑफ पर थे, जबकि डॉ. मसरूफ अवकाश पर बताए गए। ऐसे में जनरल फिजिशियन की पूरी जिम्मेदारी एक ही डॉक्टर पर आ गई। इससे मरीजों की जांच और परामर्श में देरी हुई, जिससे कई मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

