रुड़की,04 अपै्रल (आरएनएस)। लक्सर क्षेत्र में मौसम के उतार-चढ़ाव के कारण वायरल बुखार और गले के संक्रमण के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। अस्पतालों में भीड़ बढऩे के साथ डॉक्टर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। पिछले कई दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है, जिससे लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सरकारी अस्पतालों के अलावा निजी चिकित्सकों के यहां भी मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सबसे अधिक मरीज बुखार और गले के संक्रमण के सामने आ रहे हैं। पहले जहां अधिकतर मरीजों को बुखार की शिकायत थी, वहीं अब गले के संक्रमण के मामले बढ़ गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. सैयद रफी अहमद ने बताया कि बदलते मौसम में लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि धूप से आने के तुरंत बाद ठंडा पानी या अन्य ठंडी चीजों का सेवन करने से गले में संक्रमण हो सकता है, जो आगे चलकर बुखार का कारण बनता है। ऐसी स्थिति में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

