रुड़की,04 अपै्रल (आरएनएस)। भगवानपुर कस्बे में शनिवार को कई घंटों तक जाम लगा रहा, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारु कराया। जानकारी के अनुसार भगवानपुर के मेन बाजार, सर्विस मार्ग और इमलीखेड़ा मार्ग पर वाहनों की अधिक आवाजाही के चलते जाम लग गया। इसके अलावा कुछ वाहन चालकों द्वारा अव्यवस्थित ढंग से वाहन चलाने के कारण स्थिति और बिगड़ गई, जिससे सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस कारण वाहन चालकों के साथ ही पैदल चलने वाले लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आए दिन लग रहे जाम से परेशान लोगों ने नाराजगी भी जताई। सूचना मिलते ही भगवानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और तहसील तिराहे से लेकर खानपुर चौक तक यातायात व्यवस्था संभाली। पुलिस ने वाहनों को एक लाइन में चलवाकर जाम खुलवाया और यातायात को सुचारु किया। थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है और यातायात को व्यवस्थित कर जाम की समस्या को नियंत्रित किया जा रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

