रुड़की,04 अपै्रल (आरएनएस)। पशुओं में फैलने वाले खुरपका-मुंहपका रोग की रोकथाम के लिए पशुपालन विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग ने जनपद भर में टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया है। वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. गुरप्रीत सिंह सचदेवा ने बताया कि 4 माह से कम आयु के तथा 6 माह से अधिक गर्भित पशुओं को छोड़कर अन्य सभी पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि करीब 300 गांवों में प्री-वैक्सीनेशन सैंपल भी लिए जाएंगे। इन सैंपलों की लैब में जांच कर यह आकलन किया जाएगा कि टीकाकरण से पशुओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता में कितना सुधार हुआ है। उन्होंने पशुपालकों से अपील की कि वे अपने पशुओं का टीकाकरण अवश्य कराएं और टैगिंग भी करवाएं। डॉ. सचदेवा ने कहा कि 192 टीमों के माध्यम से 45 दिनों में पूरे जनपद में टीकाकरण अभियान पूर्ण कर लिया जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

