कुशीनगर, 04 अप्रैल (आरएनएस)। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश मुख्यालय द्वारा गठित अन्तरजनपदीय औषधि निरीक्षकों की टीम द्वारा जनपद में संचालित रक्त केन्द्रों का निरीक्षण औचक किया गया। निरीक्षण अभियान के अंतर्गत जनपद में संचालित कुल 02 रक्त केन्द्रों की जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान रक्त केन्द्रों के संचालन, अभिलेखों के संधारण, आवश्यक मानकों एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई।
उक्त जानकारी औषधि निरीक्षक दीपक कुमार पाण्डेय ने देते हुए बताया कि जांच के समय पायी गई कमियों के संबंध में विभाग द्वारा संबंधित संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है तथा नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा जनस्वास्थ्य की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रक्त केन्द्रों के संचालन पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा मानकों के अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु नियमित निरीक्षण अभियान जारी रहेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

