भोपाल 30 जून (आरएनएस)।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में मंगलवार को भोपाल पधारे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज ने सौजन्य भेंट की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का अंगवस्त्रम् ओढ़ाकर स्वागत किया, उन्हें बाबा महाकाल की प्रतिमा भेंट की। इस अवसर पर पं. धीरेंद्र शास्त्री महाराज ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बागेश्वर धाम द्वारा संचालित संस्थानों की जानकारी दी और उन्हें कामधेनु गौमाता की प्रतिमा भेंट की।

