-आप नेता ने जेई पर लगाए लापरवाही के आरोप, पिंडरई सब स्टेशन का कार्य दो वर्षों से अधूरा होने पर विधायक को भी घेरा
कुरई 30 जून (आरएनएस)। विकासखंड के पीपरवानी फीडर में मंगलवार को करीब 13 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लंबे समय तक फॉल्ट का पता नहीं चलने पर बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। आम आदमी पार्टी के जिला प्रवक्ता प्रफुल्ल बिटले ने बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर मुकेश कुमरे की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पर्याप्त कर्मचारियों के बावजूद विभाग समय पर फॉल्ट खोजने में विफल रहा।
प्रफुल्ल बिटले के अनुसार, 30 जून की सुबह लगभग 5 बजे पीपरवानी फीडर की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। उन्होंने कुरई सब स्टेशन से संपर्क कर फॉल्ट की जानकारी ली, जहां बताया गया कि समस्या लाइन के अंतिम छोर की ओर है। शाम करीब 5 बजे तक भी
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

