जौनपुर,04 अपै्रल (आरएनएस)। नए शैक्षिक सत्र के अवसर पर ‘स्कूल चलो अभियानÓ की शुरुआत डायट परिसर में भव्य समारोह के साथ की गई। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव , अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने व विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिय़ा उपस्थित रहे। नव नामांकित बच्चों को निशुल्क पाठ्य-पुस्तकें, यूनिफॉर्म एवं बैग वितरित किए गए। इसके पश्चात “स्कूल चलो रैली” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक जागरूकता से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर शामिल हुए। रैली चहारसू चैराहा, सद्भावना मोड़, शाही किला, अटाला मस्जिद, कोतवाली चैराहा होते हुए पुन: डायट परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। राज्यमंत्री ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन कराएं और नियमित रूप से विद्यालय भेजें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए अधिकारी एवं शिक्षक घर-घर संपर्क करें। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि 3 वर्ष तक के बच्चों का पंजीकरण आंगनबाड़ी केंद्रों में तथा 6 वर्ष तक के बच्चों का नामांकन प्राथमिक विद्यालयों में कराया जाएगा। कक्षा 5 उत्तीर्ण बच्चों का प्रवेश उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही ड्रॉपआउट एवं दिव्यांग बच्चों के विशेष नामांकन पर भी जोर दिया जा रहा है। संचालन बीईओ रमेशचंद्र पटेल एवं नूपुर श्रीवास्तव ने किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

