जौनपुर,04 अपै्रल (आरएनएस) सुरेरी क्षेत्र के करौदी कला गांव की बेटी आकांक्षा कुमारी ने पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल कर डिप्टी जेलर बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आकांक्षा, कमला प्रसाद की पुत्री हैं। उनकी माता सरोज देवी ग्राम प्रधान हैं। साधारण परिवार से निकलकर इस मुकाम तक पहुंचना उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है। शनिवार को पहली बार डिप्टी जेलर बनने के बाद जब आकांक्षा अपने गांव पहुंचीं, तो उनका भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए पूरे गांव में रोड शो निकाला। इस दौरान दर्जन भर गाडिय़ों का काफिला शामिल रहा और करीब 3 किलोमीटर लंबा रोड शो किया गया। ढोल-नगाड़ों के साथ निकले इस जुलूस में क्षेत्र के लगभग एक दर्जन ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे। राम शिरोमणि राजभर, सिंटू सिंह प्रधान नोनारी, अरविंद कुमार, बबलू मिश्र, प्रणवेश मिश्र तहसील महामंत्री जौनपुर पत्रकार संघ, अजय मिश्रा, कमला प्रसाद सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

