जौनपुर,04 अपै्रल (आरएनएस) भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर नए पदाधकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक सम्पन्न हुई जिसमें सभी नव निर्वाचित पदाधिकारी शामिल हुए। जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति ने उपस्थित जिला पदाधकारियों एवं मण्डल अध्यक्ष का एक दूसरे का परिचय कराया। कहा कि यह केवल एक औपचारिक परिचय का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह संगठन की शक्ति, एकता और हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता को मजबूत करने का अवसर है। भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा है राष्ट्र प्रथम, संगठन सर्वोपरि और जनसेवा हमारा संकल्प हम सभी यहां किसी पद के लिए नहीं, बल्कि जिम्मेदारी निभाने के लिए उपस्थित हैं प्रत्येक पदाधिकारी संगठन की रीढ़ होता है, और आप सभी पर जिले को मजबूत बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

