प्रयागराज 5 अप्रैल (आरएनएस)। रोटरी प्रयागराज द्वारा आज शाम 5:30 बजे होटल मिलन पैलेस में क्लिक टू कनेक्ट: मास्टरिंग द आर्ट ऑफ फोटोग्राफी विषय पर एक सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन कविता अग्रवाल (अध्यक्ष) एवं रोटेरियन श्रुति शर्मा (सचिव), रोटरी प्रयागराज के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता संजय बनौधा, सेवानिवृत्त वरिष्ठ पत्रकार, अमर उजाला, ने अपने फोटो जर्नलिज्म के अनुभव साझा किए तथा प्रभावी फोटोग्राफी के लिए आवश्यक तकनीकी एवं रचनात्मक पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि फोटोग्राफी केवल तस्वीर लेना नहीं, बल्कि भावनाओं और कहानियों को व्यक्त करने का माध्यम है।
कार्यक्रम में रोटेरियन कविता अहारवाल, रोटेरियन श्रुति शर्मा, रोटेरियन संगीता सोनी, रोटेरियन डॉ. आर.एन. मिश्रा, रोटेरियन राहुल खरे, रोटेरियन अर्चना सिन्हा, रोटेरियन शिव अस्थाना, रोटेरियन प्रकाश आजाद, रोटेरियन सुनील पुरवार, रोटेरियन संजीव अग्रवाल, रोटेरियन अजय सिन्हा एवं रोटेरियन संजीव गोयल उपस्थित रहे। साथ ही विशिष्ट अतिथि शिवानी यादव (मुख्य अतिथि की धर्मपत्नी एवं पहली महिला फोटोग्राफर के रूप में उल्लेखनीय) भी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में युवा विद्यार्थियों की भी उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। अंत में रोटेरियन संजीव अग्रवाल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

