तेज हवाओं और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट
प्रयागराज 5 अप्रैल (आरएनएस)। शनिवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और रात होते-होते कई इलाकों में आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। इसके बाद पूरी रात तेज हवाएं चलती रहीं। हालांकि रविवार सुबह होते ही मौसम साफ हो गया और तेज धूप निकल आई।
तेज आंधी और हल्की बारिश के बाद रविवार सुबह मौसम पूरी तरह साफ हो गया। सुबह से चटक धूप निकलने के कारण एक बार फिर गर्मी का असर बढऩे लगा है। पिछले दो दिनों से शहर में तेज हवाओं के साथ बीच-बीच में बूंदाबांदी हो रही थी।
मौसम विभाग के अनुसार आज न्यूनतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। धूप निकलने से दिन में गर्मी बढऩे के आसार हैं।
धूप निकलने से किसानों को कुछ राहत जरूर मिली है। पिछले दिनों खराब मौसम के कारण फसल को नुकसान की चिंता बढ़ गई थी, लेकिन अब किसान फिर से अपनी फसलों को संभालने में जुट गए हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

